लखनऊ, मार्च 5 -- -मंत्री ने होली पर्व पर 5 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का किया शुभारंभ लखनऊ, विशेष संवाददाता खादी तथा ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने बुधवार को खादी भवन डालीबाग, लखनऊ में 'होली के अवसर पर 5 दिवसीय लघु खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने मुख्य द्वार पर फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन भी किया। सचान ने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 18 मंडलों में खादी एवं ग्रामोद्योगी प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया है, जिसमें 2372 स्टाल लगे और 4423.67 लाख रुपये की बिक्री हुई। प्रयागराज महाकुंभ में आयोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.