गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गोरखपुर। खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने उत्पादन को लेकर नया कीर्तिमान रचा है। आयोग का कारोबार पहली बार 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। केवीआईसी अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 के अनंतिम आंकड़े के मुताबिक, पिछले 11 वर्षों में उत्पादन में 347% के उछाल के साथ चार गुना और बिक्री में 447% की बढ़ोतरी के साथ पांच गुना की वृद्धि हुई है। अध्यक्ष ने बताया कि 11 वर्षों में कुल रोजगार सृजन के क्षेत्र में 49.23% की ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। 1.94 करोड़ लोगों को केवीआईसी रोजगार दे रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और एमएसएमई मंत्रालय के मार्गदर्शन में केवीआईसी की योजनाएं और उपलब्धियां विकसित भारत की सशक्त आधारशिला बन गई हैं। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में वर्ष 2013-14 की तुलना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.