शामली, नवम्बर 29 -- शामली। कैराना विकास खंड के मुंडेटकला में उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा विपणन विकास सहायता के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और ग्रामीण युवाओं व अभ्यर्थियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जुगल किशोर ने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा वरुण सिंह सह निदेशक, गोविन्द सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.