मेरठ, फरवरी 29 -- देश की आजादी के बाद से अब तक खादर क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की विभीषिका से बचाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। लोगों का सपना था कि पक्का बांध बने। इस बार प्रदेश के जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के अथक प्रयास के बाद तटबंध का सपना जीवंत हो गया। गुरुवार को राज्यमंत्री ने 73 करोड़ की लागत से बनने वाले तटबंध का शिलान्यास किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के मार्ग पर अग्रसर है। भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश अपराध मुक्त बना है। हस्तिनापुर विधानसभा में तीन बड़ी परियोजनाएं कटाव निरोधक, गंगा नदी का पुल तथा राजकीय डिग्री कॉलेज जैसी सौगातें शामिल हैं। वहीं कई मार्गों का चौड़ीकरण भी शामिल है। तटबंध बन जाने से किसानों की फसलें भी लहलहाएंगी तथा आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। 15 गांव व सात ह...