रांची, जनवरी 16 -- रांची, संवाददाता। रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार, जिला परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड पर स्लीपर बसों का विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व उप परिवहन आयुक्त हरविंश पंडित ने किया। उनके साथ मोटरयान निरीक्षक विमल किशोर सिंह और जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार मौजूद रहे। जांच के दौरान सभी स्लीपर बसों में बॉडी निर्माण, अग्नि सुरक्षा और फिटनेस से जुड़े मानकों की गहन पड़ताल की। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के वाद के आलोक में केंद्रीय सड़क परिवहन संस्थान की सिफारिशों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम (एफडीएसएस), सीएमवीआर-1989 तथा दुरुस्ती प्रावधानों की जांच की गई। अभियान में कुल 21 वाहनों की जांच की गई, जिनमें सुरक...