कानपुर, जून 28 -- कानपुर। खाद, बीज व्यापारियों ने उत्पीड़न के खिलाफ शनिवार को प्रदेशव्यापी बंद की। कानपुर के भी व्यापारियों ने लगभग पांच हजार दुकानों को बंद रखा। बाद में जेल चौराहा से जिलाधिकारी कार्यालय तक नारेबाज़ी करते हुए पहुंचे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद, बीज व्यापारियों ने विभागीय उत्पीड़न का विरोध किया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा, खाद्य और बीज व्यापारियों के लाइसेंस निलंबन कर परेशान किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारियों में भय का माहौल है। उत्पीड़न पर रोक और उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। अश्वनी कटियार, प्रश...