मऊ, मई 18 -- पूराघाट। कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र के यूनियन बैंक की शाखा में शनिवार को एक खाते से फर्जी तरीके से 35 हजार रूपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। खाता धारक ने फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से पैसा निकलने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। नगर पंचायत क्षेत्र के हिकमा निवासी सकीना खातून पत्नी सेराज अहमद का क्षेत्र के भातकोल मोड़ स्थित यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया में खाता है। सकीना खातून ने बताया कि विगत 26 मार्च को 3500 रूपये, एक मई को 20 हजार रुपये और 6 मई को 12 हजार रूपये फर्जी हस्ताक्षर कर निकाल लिए गए हैं सकीना जब जनसेवा केंद्र पर अपना खाता चेक करने पहुंची तो खाते से पैसा गायब होने की जानकारी हुई। उसने तत्काल बैंक में पूछताछ करने पहुंच गई। बैंक कर्मियों ने कहा कि आप के द्वारा ही पैसा निकाला गया है। सकीना का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.