उज्जैन, जनवरी 8 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में 83 वर्षीय रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल को बदमाशों ने सीबीआई अधिकारी बनकर मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाया और एक दिन के लिए डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने ईडी अधिकारी बन कर बॉम्बे हाईकोर्ट से वारंट जारी होने के साथ सीबीआई जांच और तत्काल गिरफ्तारी की धमकी दी। डरे सहमे बुजुर्ग बदमाशों के खाते में आरटीजीएस करने बैंक पहुंचे। बैंककर्मी ने बुजुर्ग कि घबराहट और हावभाव देख आशंका होने पर पुलिस को दी सूचना, सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस की सतर्कता और बैंक कर्मी की सूझबूझ से बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार होने से बच गए। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बुधवार शाम मामले का खुलासा किया। उज्जैन में साइबर ठगों ने सेना के एक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल को 'डिजिटल गिरफ्तारी' क...