मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं.। कांटी थाना के विशुनदत्तपुर निवासी व्यवसायी प्रभात कुमार के नाम पर फर्जी ढंग से खोले गए करंट अकाउंट से 1.75 करोड़ के साइबर फ्रॉड मामले की जांच में तेजी लाने के लिए पीड़ित व्यवसायी ने एसएसपी से मिलकर आवेदन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि आरोपित मयंक कुमार पर पूर्व में भी इसी तरह के फर्जीवाड़े के मामले कांटी थाने में दर्ज हैं, जिनमें उसके खिलाफ काफी साक्ष्य मिले हैं और न्यायालय ने संज्ञान लिया है। लेकिन, उनके द्वारा साइबर थाने में दर्ज कराए गए मामले में बीते चार माह से आईओ ने कोई जांच नहीं की है। जांच में विलंब से आरोपित को फायदा पहुंचाने का आरोप भी प्रभात ने लगाया है। एसएसपी ने मामले की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.