अयोध्या, मार्च 30 -- अयोध्या, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी का खाता सीज करने और आईटी विभाग की ओर से नोटिस देने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार को रिकाबगंज स्थित पार्टी कार्यालय से प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरने की कोशिश की, लेकिन पुलिस फोर्स ने कांग्रेसियों को रोक लिया। इस बीच कांग्रेसियों ने जमकर भाजपा सरकार को कोसा और विरोध में नारेबाजी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने की प्रक्रिया चिंताजनक गति से आगे बढ़ रही है। आम चुनाव की पूर्व संध्या पर पिछले महीने फरवरी में प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी...