रांची, मई 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। रातू निवासी राकेश कुमार से साइबर अपराधियों ने बैंक खाता से पैन कार्ड लिंक नहीं होने का झांसा देकर उनके खाते से करीब 50 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली है। राकेश ने साइबर थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा कि उनका खाता बंधन बैंक में है। एक मई को उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया। खुद को बंधन बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका खाता पैन कार्ड से लिंक नहीं होने की बात कही। उसे अपडेट करना होगा। आरोपी ने उन्हें उनके व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा। लिंक को ओपन करने पर खाते का पूरा डिटेल भरवाया। जैसे ही लिंक को अपडेट किया उनका खाता व मोबाइल साइबर ठगों ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके खाते से अवैध रूप से राशि की निकासी कर ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.