रांची, अप्रैल 26 -- रांची। खूंटी के रहने वाले विष्णु कुमार भगत से साइबर ठगों ने खाता अपडेट करने के नाम पर दो लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में विष्णु कुमार भगत ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विष्णु भगत ने आवेदन में कहा कि 23 अप्रैल को उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया। बैंक खाता अपडेट करने के लिए डिटेल लिया। इसके बाद उनके खाते से 50-50 हजार करके चार बार में दो लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.