सहारनपुर, अगस्त 27 -- डीएम मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में ओडीओपी काष्ठकला उद्योग से जुडे उद्यमियों की समस्याओं के समाधान संबंधी बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने डीएफओ को निर्देश दिए कि कृषि और उद्यान से समन्वय स्थापित कर ओडीओपी उद्योग से संबंधित लकड़ी की पौध की वैरायटी बढाई जाए ताकि काष्ठ उद्योगों को कच्चा माल आसानी से उपलब्ध हो सके। खाताखेडी में सड़क, नाली व सार्वजनिक शौचालय की बेहतर व्यवस्था हेतु नगर आयुक्त को कहा। इस संबंध में नगर आयुक्त ने कल प्रमुख उद्यमियों के साथ स्थलीय भ्रमण करने की बात कही। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को विद्युत संबंधी समस्याओं को दूर करने तथा खाताखेडी में ट्रांसफार्मर को आवश्यतानुसार व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में सरकार द्वारा समर्थित सीएफसी केन्द्र के बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.