सहारनपुर, मार्च 13 -- सहारनपुर राधा विहार स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें लठमार होली और खाटू श्याम के भजनों पर झूमकर होली उत्सव मनाया गया। श्री राम कृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित होली महोत्सव में स्वामी कालेंन्द्रानंद महाराज के सानिध्य में होली महोत्सव में श्री खाटू श्याम जी का पूजन किया गया और खाटू श्याम धूनी प्रज्वलित की गई। वृंदावन से आई दीदी राधिका श्रीजी मैं खाटू श्याम एवं कन्हैया के मधुर भजनों से फूलों एवं रंग की होली में सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेहर चंद जैन, राजेंद्र धीमान, अश्विनी कंबोज, सागर गुप्ता, संजय राणा, अनिल नारंग, रोहित शर्मा, राकेश राय, अनिल कश्यप, सोम प्रकाश, सागर गुप्ता, मयंक कश्यप, अश्विनी कंबोज, बबीता, गीता, करुणा, सरल, ममता, उमा, राजबाला, बबीता आदि ...