रांची, नवम्बर 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। केशव कृपा छाया फाउंडेशन की ओर संचालित खाटू धाम गया यात्रियों का जत्था रांची लौट आया। 55 सदस्यीय दल ने पवित्र यात्रा खाटू धाम, झुंझुनू, सूरजगढ़ धाम, चुलकाना धाम और गुप्ति धाम में जाकर दर्शन किए। यात्रा में 40 निशुल्क यात्री और 15 सेवादार शामिल थे। मीरा अग्रवाल ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम बाबा और दादी रानी सती के दरबार में अद्भुत दर्शन का अनुभव किया। भक्ति, अनुशासन और सेवा भाव के साथ यह यात्रा सम्पन्न हुई। यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से रांची में पशु अस्पताल में खोलने की योजना है। सरकार से आग्रह होगा कि संस्था को लीज पर जमीन मुहैया करवाएं। सभी व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन किया। यात्रा को सफल बनाने में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, बेरमो शाखा के अध्यक्ष सं...