नई दिल्ली, फरवरी 14 -- राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर में हर साल फाल्गुन मेला भव्य रूप से मनाया जाता है। इस साल यह मेला 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा। लेकिन मेले से ठीक पहले मंदिर के कपाट भक्तों के लिए कुछ समय के लिए बंद हो जाएंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने इस संबंध में स्पष्ट सूचना जारी कर दी है। मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विशेष तिलक शृंगार और पूजा-अर्चना के कारण मंदिर 19 घंटे तक दर्शन के लिए बंद रहेगा। इस दौरान भक्तों से सहयोग की अपील की गई है।मंदिर बंद होने का मुख्य कारण खाटूश्याम जी मंदिर में अमावस्या के बाद परंपरागत रूप से विशेष सेवा-पूजा और तिलक शृंगार किया जाता है। इस बार यह विशेष तिलक शृंगार 19 फरवरी 2026 को होगा। इस पूजा में 10 से 12 घंटे से अधिक समय लगता है। मुख्य पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.