फतेहपुर, अक्टूबर 30 -- खागा। क्षेत्रीय विधायक और दोआबा की वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा पासवान को गुरुवार विधानसभा की बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति के सभापति नियुक्त किया गया। सभापति नियुक्त किए जाने की जानकारी मिलने पर जिले और विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विधायक कृष्णा पासवान को विधानसभा की महिला एवं बाल विकास सम्बन्धी संयुक्त समिति के सभापति का दायित्व मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें पदासीन कराया। नवीन पद की विधिवत जिम्मेदारी सौंपने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक को बधाई दी। विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हमें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरी निष्ठा एवं शुचिता के साथ निर्वहन करेंगे। विधायक को नई जिम्मेदारी मिलने पर खागा विधानसभा क्...