प्रयागराज, जनवरी 9 -- खाक चौक के संत इस बार माघ मेले में पर्व स्नान करने की तैयारी कर रहे हैं। मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी के दिन पर्व स्नान होगा। दोनों पर्व स्नान के लिए खाक चौक के जगदगुरु संतोष दास (सतुआ बाबा) ने मेला प्रशासन से अनुमति मांगी है। पर्व स्नान ठीक शाही स्नान की तरह ही होगा। इसमें खाक चौक के संत हाथी-घोड़े पर सवार होकर ढोल-ताशों की थाप के बीच संगम स्नान करने जाएंगे। अभी तक माघ मेले में इस तरह का स्नान नहीं हुआ है, इसलिए मेला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। पर्व स्नान में खाक चौक के जगदगुरु, महामंडलेश्वर, श्रीमहंत और महंत आदि भाग लेंगे। जगदगुरु सतुआ बाबा ने बताया कि दो पर्व स्नान के लिए अनुमति मांगी गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सतुआ बाबा के शिविर में जाएंगे। शिविर में लगभग डेढ़ घंटा रहेंगे। इस दौरान मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.