नैनीताल, फरवरी 5 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल-भवाली रोड पर एक युवक करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने रेस्क्यू कर युवक को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। तल्लीताल थाने के एसओ मनोज नयाल के अनुसासर पंगोट निवासी कमल सिंह मेहरा गुरुवार को भवाली से स्कूटी पर नैनीताल आ रहा था। पाइंस क्षेत्र के समीप उसने लघुशंका को स्कूटी सड़क किनारे रोकी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर युवक को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। एसओ नयाल ने बताया कि युवक के हेलमेट पहने होने से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा इतनी गहरी खाई में गिरने से जान का खतरा हो सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.