मुजफ्फर नगर, नवम्बर 5 -- खाईखेड़ी उत्तम शुगर मिल का पेराई सत्र का हवन- पूजन करने के बाद शुभारंभ किया गया। मिल में प्रथम गन्ना बोग्गी लाने पर किसान को मिल प्रबंधन ने शाल व उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व स्वामी ओमानंद महाराज ने रीति रिवाज के शुभारंभ किया। बुधवार की प्रातः खाईखेड़ी शुगर मिल में पूर्व निर्धारित शुभ मुहूर्त पर हवन- पूजन व पूजा अर्चना के साथ मिल का शुभारंभ किया गया। मिल के कार्यवाहक यूनिट हेड विकास ठाकुर ने हवन कुंड में आहूति दी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व स्वामी ओमानंद महाराज ने पूजा अर्चना के बाद ने केन यार्ड में गन्ना डालकर शुभारंभ किया।मिल में पहली बोगी से गन्ना लाने वाले फलौदा निवासी किसान अशोक त्यागी व ट्रैक्टर ट्राली किसान उपेंद्र राठी व ट्रक से गन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.