बांदा, अप्रैल 4 -- बांदा। संवाददाता शहर के पीलीकोठी सब स्टेशन के उपभोक्ता आए दिन की फाल्ट और केबिल टूटने से परेशान हैं। खांईपार इलाके में केबिल टूटने से शुक्रवार को दिन भर लोग बिजली को परेशान रहे। लोगों का आरोप है कि गर्मी आते ही आए दिन समस्या है। बिजली विभाग के द्वारा लगातार करीब दो वर्ष से बिजली व्यवस्था को नए सिरे से ठीक कराने के नाम पर आए दिन केबिल बदलने और उपकरणों को ठीक कराने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद भी गर्मी आते ही बिजली व्यवस्था को लेकर लोग परेशान होने लगे हैं। आए दिन की तकनीकी फाल्ट और रोस्टिंग से लोग हलकान हो रहे हैं। देहात क्षेत्रों में आए दिन रोस्टिंग के नाम पर दो घंटे की कटौती आफत बनी है। वहीं शुक्रवार की सुबह खाईपार इलाके में तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे लोग हलकान रहे। आरोप है कि लगातार केबिल बदलने का दावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.