उन्नाव, जनवरी 13 -- नवई। लखनापुर माइनर स्थित मकूर गांव में सोमवार देर रात खांदी कटने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हसनगंज तहसील क्षेत्र की आसीवन ब्रांच से निकली लखनापुर माइनर स्थित मकूर गांव के पास देर रात खांदी कटने से किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल पानी में डूब गई। अचानक माइनर से पानी का तेज बहाव खेतों की ओर फैल गया, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मच गया। रात के समय होने के कारण किसानों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। सुबह जब किसान खेतों की ओर गए तो फसल जलमग्न देखकर उनके होश उड़ गए। किसानों की सूचना पर भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने फावड़े और मिट्टी की बोरियों की मदद से कड़ी मशक्कत कर खांदी को बांधा। तब तक खेतों में कई फीट पानी भर चुका था। स्थानीय कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.