गुड़गांव, सितम्बर 13 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम ने प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में, निगम की टीम ने आज खांडसा मंडी में छापेमारी कर एक स्टोर से 120 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया और भारी जुर्माना लगाया। सफाई निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान, खांडसा मंडी में स्थित त्रिकुटा स्टोर पर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया। निगम की टीम ने तुरंत इस प्लास्टिक को जब्त कर लिया और नियमों का उल्लंघन करने पर स्टोर संचालक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने इस संबंध में कहा कि सरकार ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि नगर निगम की टीमें लगातार...