मैनपुरी, मार्च 29 -- मैनपुरी। गांव खांकेताल में देशी शराब का ठेका पहले से था। यहां के युवा और पुरुष शराब पी रहे थे। लेकिन अब गांव में वीयर और अंग्रेजी शराब के ठेके खुलने से समस्या और विकराल हो गई है। परेशान ग्रामीण महिलाओं ने शुक्रवार को भोगांव विधायक को ज्ञापन दिया और ठेका को हटवाने की मांग की। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम खांकेताल की महिलाएं इन दिनों अधिक परेशान हैं। दो दिन पहले महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन दिया था। शुक्रवार को महिलाओं ने भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को ज्ञापन दिया। कहा कि गांव में शराब का ठेका होने से लड़कों की शादी के लिए रिश्ते कम आ रहे। अधिकांश लड़के शराब पीने के आदी हो रहे हैं। शराब पीने वाले पुरुष शाम को घरों में विवाद करते हैं। जिससे महिलाओं को परेशानी होती है। ठेका के आसपास माहौल अधिक खराब रहता है। शराब पीकर लोग ग...