पीलीभीत, जनवरी 30 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में सीडीओ राजेन्द्र कुमार श्रीवास ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। ख़राब प्रगति वाले सभी शाखा प्रबंधकों को फटकार लगायी गई। समीक्षा बैठक में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान अंतर्गत ऐसे 49 बैंक शाखाओं को बुलाया गया था, जिनकी प्रगति अत्यंत ख़राब है। बैठक में सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने प्रत्येक बैंक शाखा की बारीकी से समीक्षा की। सभी बैंक शाखाओं को 10 फ़रवरी तक अपना लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने निर्देश दिए कि प्रत्येक बैंक शाखा प्रतिदिन की रिपोर्ट से डीएम कंट्रोल रूम को अवगत कराएगी। बैठक में अनुपस्थित शाखा प्रबंधकों को कल शाम सात बजे पुनः बुलाए जाने के निर्देश दिए गए। इस प्रकार बैंक स्तर पर लम्बित सभी प्रकरणों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.