चन्दन कुमार लालू, मार्च 23 -- अररिया के जिले के नरपतगंज में एसटीएफ के एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात चुनमुन झा खस्सी चोरी से अपराध की दुनिया में आया था। चुनमुन झा के खिलाफ पलासी थाना में वर्ष 2020 में खस्सी चोरी एक मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद उसके खिलाफ शराब तस्करी का मामला दर्ज हुआ। खस्सी चोरी और शराब तस्करी के मामलों से अपराध की दुनिया में आया चुनमुन झा लूट का सरगना बन बैठा। वर्ष 2021 में पूर्णिया में लोजपा नेता अनिल उरांव के अपहरण के बाद हत्या में उसका नाम जुड़ा था और वह फरार चल रहा था। पूर्णिया और आरा तनिष्क शोरूम में हुई लूट कांड में चुनमुन झा का नाम सामने आने के बाद वह हाईलाइट हुआ। एसटीएफ ने उसपर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बताया जाता है कि चोरी और शराब बरामदगी मामले में आरोपी बनने के बाद उसने पूर्णिया के हाउसिंग कॉलोनी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.