लखनऊ, नवम्बर 28 -- लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के किनारे शारदा नगर से गुजरते हुए मोहनलालगंज में हरकंसगढ़ी के पास बनी पुलिया जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। वर्षों से मरम्मत न होने से अब यह पुलिया लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। यह पुलिया किसान पथ और शहीद पथ को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिस पर रात-दिन हजारों छोटे-बड़े वाहन निकलते हैं। स्थानीय ग्रामीण दीपक, मुकेश विवेक कुमार ने बताया कि पुलिया की मरम्मत के लिए कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लंबे समय से उपेक्षा के चलते पुलिया की दोनों ओर लगी रेलिंग पूरी तरह टूट चुकी है। इस कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार पुलिया से गुजरते समय बड़े वाहनों के साथ टक्कर में बाइक और साइकिल सवार आए दिन घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.