एटा, फरवरी 19 -- एटा, पांच से दस वर्ष तक के किशोर-किशोरियों को खसरा-रूबैला की अतिरिक्त डोज लगाये के लिए स्कूल आधारित विशेष एमआर टीकाकरण अभियान में अब तक 24,577 को टीका लगाया गया है। 16 और 17 फरवरी को चलाये गये अभियान में टीमों ने इन किशोर-किशोरियों को खसरा-रूबैला बीमारी से सुरक्षित करने का काम किया है। गुरुवार को सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि 16 फरवरी को स्कूल आधारित विशेष एमआर टीकाकरण अभियान में 16 फरवरी को 13, 270 बच्चों को वेक्सीन लगायी गई है। जबकि 17 फरवरी को 11,307 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान का शुभारंभ 16 फरवरी को किया गया। उन्होंने बताया कि संक्रामक बीमारी खसरा-रूबैला को दिसंबर 2026 तक उन्मूलन करने का लक्ष्य निर्धारित है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रामसिंह ने बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान में च...