संतकबीरनगर, जून 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद शहर में सुविधाओं का इजाफा होगा। शहर की तस्वीर बदलने के साथ ही जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी। इसके लिए करीब 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। शिलान्यास के बाद से ही विभागीय जिम्मेदार निर्माण कार्य की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं शहरवासियों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। मल्टी स्टोरी पार्किंग, कल्याण मंडपम और ऑडिटोरियम बनने से लोगों की सुविधाओं में इजाफा होगा। खलीलाबाद शहर के शस्त्रीनगर मोहल्ले में 13.45 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट पार्किंग का निर्माण होगा। यहां पर दो पहिया वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहन पार्क होंगे। इस पार्किंग के बनने से शहर में खड़े हो रहे बेतरतीब वाहन अब पार्किंग में खड़े होंगे। इसके अलावा तमाम ऐ...