दुमका, फरवरी 15 -- रानेश्वर। रानेश्वर थाना क्षेत्र के तिलाबनी गांव के अंतिम छोर पर मौजूद एक खलिहान से एक युवक की सड़ा गला शव बरामद हुई है। शनिवार दोपहर को रानेश्वर,शिकारीपाड़ा थाना पुलिस पुलिस इंस्पेक्टर लरेंसिया केरकेट्टा के मौजूदगी में मृतक का शव बरामद किया है। शव से प्रचंड दुर्गंध स रही थी। दुर्घन्ध को लेकर ग्रामीण इसकी सूचना रानेश्वर रानेश्वर पुलिस को दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस काफी खोज बिन के बाद एक पुआल की पुंज के अंदर ढका हुआ शव को बरामद किया है। किसी अज्ञात ने घटना को अंजाम देकर पुआल की ढेर में लाश को दबा दिया था। मृतक का पहचान इसी थाना क्षेत्र के पारपलसा गांव के गुपिनाथ मुर्मू (29) वर्ष के रूप में हुई है। युवक गुपिनाथ शिकारीपाड़ा क्षेत्र के पत्थर खदान में काम करता था। गत 8 फरवरी को वह मजदूरी भुगतान लेने के लिए खदान गया था। लेकिन ...