बहराइच, मई 1 -- जमुनहा, इकौना, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा के 15 किमी दायरे में अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। साथ ही संचालित अवैध मदरसों की जांच कर सील किया जा रहा है। गुरुवार को भी बिना मान्यता तो कहीं सरकारी जमीनों पर संचालित मिले 10 मदरसों को सील किया गया। जमुनहा तहसील क्षेत्र में गुरुवार को मदरसों की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ सरकारी भूमि पर तो कुछ बिना मान्यता के मदरसे संचालित मिले। क्षेत्र के बस्ती पुरवा में अवैध रूप से संचालित मदरसा दारुल उलूम गौसिया फैजाने रजा को सील कर दिया गया। मंशापुरवा में मदरसा गौसिया ताजुल उलूम ग्राम समाज की भूमि पर बना पाया गया। इसी तरह रामपुर बस्ती में संचालित मदरसा गाजिया अनवारे रजा को सील किया गया। नंगई में नवीन परती की भूमि पर बना मदरसा गौसिया फैजाने रजा शमशुल उलूम, बेगमपुर के हसनपुर में खलिहान ...