नई दिल्ली, जून 14 -- बिहार के खगड़िया में एक किसान की निर्मम हत्या कर दी गयी। जिले के मानसी थानान्तर्गत पूर्वी ठाठा गांव में शनिवार की तड़के गोली मारकर खलिहान में सोए एक किसान की हत्या कर दी गई। मृत किसान स्व .नंदन यादव का 46 वर्षीय पुत्र अनिल यादव बताया जा रहा है। सिर और चेहरे पर चार गोलियां मारने की बात बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। एफएसएल की टीम से जांच कराने की मांग की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार वह घर के निकट ही खलिहान में मक्के की तैयारी की रखवाली के लिए सोया हुआ था। शनिवार की तड़के चार की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने सोए अवस्था मे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई किनो यादव ने बताया कि वह भी खलिहान में घटना के समय कुछ दूरी पर मक्के की तैयार फसल की रखवाली के लिए ही सोया था। गोली की आवाज सुन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.