मिर्जापुर, नवम्बर 20 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकटा गांव स्थित खलिहान में गुरुवार को लगी आग से धान और पुआल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने नामजद आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के सिकटा अतरी दक्षिण गांव निवासिनी आनंद का खलिहान में धान और पुआल रखा था। आनंद की पत्नी सीमा देवी ने तहरीर देकर बताया कि सुबह लगभग दस बजे मंदिर पूजन करने गई थी। वापस लौटते समय देखा कि गांव निवासी एक व्यक्ति खलिहान में रखे धान में आग लगाकर भाग गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब तक आग से धान और पुआल जल चुका था। सीमा ने बताया कि आग से तीन बीघा धान और दो बीघा का पुआल जलकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.