सिमडेगा, नवम्बर 26 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के महाबुआंग थाना क्षेत्र स्थित सोय पंचायत स्थित एला गांव में बुधवार अहले सुबह खलिहान में भीषण आग लग गई। बताया गया कि एला निवासी किसान बालगोविंद सिंह के खलिहान में रखे धान में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दी गई थी। बुधवार की सुबह बालगोविंद सिंह की बेटी उमा कुमारी ने खलिहान में आग की लपटें उठी देखी तो शोर मचाकर आस पास के लोगों को जुटाया लेकिन तबतक खलिहान में रखा धान पुरी तरह से जल कर राख हो चुका था। किसान बालगोविंद सिंह ने बताया कि खलिहान में लगभग चार से पांच ट्रैक्टर धान रखा हुआ था। आगजनी की इस घटना में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही सोय पंचायत की मुखिया सोमवारी कैथवार, ग्राम प्रधान कल्याण जोजो और पंचायत सचिव आसियान जोजो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.