चतरा, नवम्बर 23 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज की केदली पंचायत के नावाडीह गांव में रविवार को एक खलिहान में भीषण आग लगी की घटना घटी। जिसमें खलिहान में रखा करीब 800 बोझा धान जलकर राख हो गया। उक्त खलिहान में नावाडीह गांव के कपिल सिंह, रामदास सिंह और कमलेश सिंह का करीब 800 बोझा धान रखा हुआ था। अचानक खलिहान में आग लग गया। खलिहान से उठते आग की लपट को देख आसपास के लोग जुट गए और काफी मशक्कत के बाद घर में लगे सबमर्सिबल के सहयोग से आपको बुझाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद चतरा से दमकल वाहन भी नावाडीह गांव पहुंचा। आग कैसे लगा इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। अगलगी की घटना से पीड़ित तीनों किसानों के घरों में मातम का माहौल है। मालूम हो कि इस खलिहान से सटे दर्जनों किसानों का खलिहान लगा हुआ है। लेकिन ग्रामीणों के सक्रियता के कारण आग आगे नहीं बढ़...