महाराजगंज, अप्रैल 17 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा में खलिहान की जमीन पर अवैध रूप से रास्ता बनाने की सूचना पर तहसीलदार अपनी टीम के साथ पहुंच गए। शिकायत हुई थी कि रास्ता बनाकर पीछे की जमीन की प्लाटिंग कर उसे बेचने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम ने तत्काल काम रुकवाकर पीलर लगाकर जमीन सुरक्षित करने का निर्देश दिया। बुधवार को मौके पर पहुंचे तहसीलदार पंकज शाही और नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया। हल्का लेखपाल को खलिहान की जमीन को चिह्नित कर पीलर व व्यवसायिक रुप से प्रयोग में किए जा रहे हिस्से को गड्ढा खुदवाकर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। लोगों का कहना है कि कोटवा की आराजी नंबर 298 राजस्व अभिलेख में खलिहान के रूप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.