बक्सर, फरवरी 21 -- पेज तीन के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के खलासी मुहल्ला में शुक्रवार को एक महिला ने कथित रूप से फांसी लगा ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खलासी मुहल्ला निवासी नंद जी चौधरी की पत्नी सविता देवी (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि उसने फांसी लगा ली। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने पुलिस से इस मामले में शिकायत की और उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...