रांची, जुलाई 12 -- खलारी, प्रतिनिधि। खलारी श्रीजानकीरमण मंदिर में रविवार यानी आज सुबह आठ बजे से राष्ट्रीय स्वयं संघ की ओर से गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित इस गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में खलारी- कोयलांचल क्षेत्र एवं आसपास के गांव के संघ समर्थक और राष्ट्र भक्त सम्मिलित होकर भगवा ध्वज के समक्ष गुरुदक्षिणा अर्पित करेंगे। इसी गुरुदक्षिणा से संघ राष्ट्र की सेवा में अनेकों कार्यक्रम संचालित कर राष्ट्र एवं जरूरतमंद को सहायता प्रदान करता है। संघ की ओर से खलारी प्रखंड क्षेत्र के निवासियों से इस गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में भारी संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...