रांची, जून 9 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। खलारी प्रखंड धमधमिया में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस मनाया गया। बिरसा चौक पर लगे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर लोगों ने फूल चढ़ाकर और दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर बहुरा मुंडा के द्वारा माला पहनकर उनकी पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भी फूल चढ़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर बहुरा मुंडा ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन और शहादत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज के साहस और उनके जल-जंगल-जमीन के लिए किए गए बलिदान का प्रतीक है। आदिवासी समाज के लोग आज भी उन्हें भगवान की तरह पूजा करते हैं। 25 साल की उम्र में ही उनकी रांची जेल में रहस्यमय मौत हो गई थी। आदिवासी समाज और जंग-जंगल-जमीन की रक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.