रांची, मार्च 28 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। खलारी बड़कीटॉड में शुक्रवार को नीलांबर-पीतांबर जन कल्याण समिति के तत्वावधान में वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रैयत विस्थापित मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता उपस्थित थे। सबसे पहले सभी अतिथियों ने नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। बिगन सिंह भोगता ने कहा कि देश की आजादी में नीलांबर-पीतांबर का अहम योगदान है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। हमें उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर रामलखन गंझु, नरेश गंझु, अमृत भोगता, प्रभाकर गंझु, विश्वनाथ गंझू, शिवदयाल गंझु, बालेश्वर गंझु, महेन्द्र गंझु, तौहीद अंसारी, रमेश गंझु, राजेश कुमार गंझु, बिगन गंझु, प्रेम गंझु, शिबु पाहन, बिनोद गंझु, अरविंद मुंडा, चैता मुंडा, रुदन मुंडा, सुकर गंझु, राजू गंझु, र...