रांची, मई 4 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। खलारी कोयलांचल क्षेत्र स्थित केडी नेहरू क्लब परिसर में रविवार को सर्व ब्राह्मण महासभा, खलारी-पिपरवार इकाई द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए और एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर सर्व ब्राह्मण महासभा के संरक्षक मंडली के सदस्य सतीश कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम को ब्राह्मण समाज का पुरोधा बताया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने संस्कारों पर अडिग रहते हुए समाज कल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती से हुई। इसके पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चों द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.