गढ़वा, जून 5 -- खलारी, प्रतिनिधि। खलारी में संगठन सृजन-2025 के तहत खलारी कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष साबिर अंसारी की अध्यक्षता हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक राज उरांव उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती को बल देते हुए कांग्रेस पार्टी की स्थानीय इकाई को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं संविधान बचाओ रैली के तहत 10 जून को खलारी रेलवे कांटाघर से आंबेडकर चौक तक एक जन जागरुकता रैली के आयोजन का निर्णय लिया गया। इस रैली में जिला कांग्रेस समिति एवं प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य व पदाधिकारियों की उपस्थिति की जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि 10 जून को ही नवनियुक्त प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। बैठक के माध्यम से स्थानीय कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि बड़ी संख्या में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.