रांची, अप्रैल 14 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। खलारी प्रखंड में सोमवार को विभिन्न जगहों पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। सीसीएल के कार्यालयों सहित सभी शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनो, दलित बस्ती में धूमधाम के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। डकरा महाप्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता सहित अधिकारियों और कामगारों के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देश में संविधान की स्थापना से समाज में हुए बदलाव के बारे में बतलाया गया। मौके पर कार्मिक अधिकारी ज्योति कुमार, राकेश रोशन, सुनील कुमार सिंह, कृष्णा चौहान, मिथिलेश कुमार सिंह, शैलेश कुमार, डीपी सिंह, पिंकू सिंह, इरफान खान सहित कई लोग मौजूद थे। खलारी में अंबेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.