रांची, फरवरी 15 -- खलारी, प्रतिनिधि। खलारी थाना क्षेत्र के डकरा में ट्रक आगजनी मामले में पुलिस ने शनिवार को दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों में खुशहाल अंसारी निवासी हुटाप (छापरटोला), थाना मैकलुस्कीगंज, रांची और इतेफाक अंसारी उर्फ अश्फाक उर्फ गुड्डू निवासी नचना, थाना बरियातू, जिला लातेहार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, टीएसपीसी के नाम पर फर्जी पर्चा छपवाकर लेवी वसूलने के लिए घटना को अंजाम दिया गया था। 11 फरवरी की रात आठ बजे खलारी थाना क्षेत्र के डकरा स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर खड़े एक ट्रक पर अपराधियों ने केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी थी। इस घटना में ट्रक चालक सियाराम यादव गंभीर रूप से झुलस गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया था। घायल चालक को इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.