रांची, अक्टूबर 3 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। खलारी में विजया दशमी का पर्व पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। खलारी स्थित केडी नेहरू स्टेडियम, डकरा स्टेडियम और करकट्टा मैदान में रावण दहन का आयोजन किया गया। केडी नेहरू स्टेडियम में झारखंड युथ क्लब द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खलारी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो ने तीर चलाकर 42 फीट ऊँचे रावण का दहन किया। इससे पुर्व सभी अतिथियो का स्वागत क्लब के द्वारा अंगवस्त्र देकर किया गया और जमकर आतिशबाजी भी की गई। वहीं झारखंड युथ क्लब के अध्यक्ष विक्की सिंह ने बताया कि नेहरू स्टेडियम में क्लब द्वारा वर्षों से रावण दहन का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोग शामिल होते हैं। साथ ही उन्होने रावण दहन में सीसीएल से सहयोग दिलाने के लिए मजदूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.