नवादा, जून 1 -- नवादा/सिरदला, हिप्र/एसं। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) पटना व नवादा जिले की सिरदला पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में खरौंध रेलवे बेस कैम्प पर हमले में वांछित एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। संयुक्त टीम ने शुक्रवार को तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से उसे रजौली के कुंभियातरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सोनू कुमार भुइयां रजौली थाना क्षेत्र के कुंभियातरी गांव के कृष्णा भगत का बेटा बताया जाता है। वह पिछले 09 वर्षों से इस मामले में फरार चल रहा था। सोनू कुमार भुइयां पर अपने साथियों के साथ मिलकर तिलैया-कोडरमा रेल मार्ग पर सिरदला स्टेट हाईवे-70 से आधा किलोमीटर भीतर सिरदला के निर्माणाधीन खरौंध रेलवे स्टेशन के बेस कैम्प पर हमला कर चार वाहनों को फूंक देने के आरोप हैं। वह पिछले कुछ महीनों से एसटीएफ के रडार पर था औ...