गढ़वा, फरवरी 23 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। खरौंधी में आगामी 5 मार्च से 9 मार्च तक आयोजित होने वाले शतचंडी महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों पर है। यह महायज्ञ स्वामी सुंदर राज महाराज के नेतृत्व में संपन्न होगा। यज्ञ को लेकर गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। यज्ञ स्थल पर मंडप निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है तथा विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यज्ञ समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान व संरक्षक उपेंद्र दास ने बताया कि महायज्ञ की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह यज्ञ 100 वर्ष से भी अधिक पुराने देवी माता के छोटे मंदिर से नव-निर्मित भव्य मंदिर में विधिवत स्थापना को लेकर आयोजित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.