गढ़वा, अक्टूबर 3 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक विजयादशमी का त्योहार गुरुवार को प्रखंड के सभी गांवों में शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न पंडालों में स्थापित मातारानी का दर्शन पूजन किया। विजयादशमी के दिन पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उससे मेले सा दृश्य बना हुआ था। विभिन्न क्लबों के द्वारा भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराने के साथ ही आकर्षक तरीके से सजाया गया था जो आकर्षण का केंद्र था। उधर झमाझम बारिश के बीच प्रखंड में दुर्गा पूजा के अवसर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को किया गया। उसमें विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों ने वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार कंधे पर उठाकर स्थानीय तालाब और नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया। प्रतिमा विसर्जन के समय भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.