गढ़वा, फरवरी 13 -- खरौंधी। प्रखंड मुख्यालय के सभागार कक्ष में शुक्रवार को पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत सहायकों के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुई। मास्टर ट्रेनर दिनेश कुमार पाल के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उक्त अवसर पर मास्टर ट्रेनर ने कहा कि पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण देकर पंचायतों को सुदृढ़ बनाया जाएगा। अब पंचायत सहायकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है और वह पंचायत के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ट्रेनर द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत सहायकों, मुखियागण तथा पंचायत सचिवों को मिलकर पंचायत के विकास में योगदान देना है। प्रशिक्षण के दौरान पंचायती राज विभाग के मास्टर ट्रेनर द्वारा पंचायत सहायकों की उपयोगिता और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...