बांका, सितम्बर 24 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खरौंधा सिंचाई नहर में नहाने के दौरान डूब जाने से चैती गांव के पिंटू यादव का 12 वर्षीय पुत्र बमबम कुमार की मौत हो गई। बम बम के शव को देखते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह ने बताया की मृतक की मां बुधनी देवी उनके घर में काम करती है। मंगलवार को 2 बजे दिन में बुधनी देवी का पुत्र बमबम कुमार अन्य बच्चों के साथ नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान ही वह नहर में डूब गया। लेकिन किसी को पता नहीं चला। शाम होने पर बमबम की खोज करते हुए जब लोग नहर किनारे पहुंचे तो वहां बमबम का कपड़ा रखा हुआ था। इसके बाद कुछ लोग नहर में डुबकी लगाकर बमबम की खोज करने लगे। इसी दौरान बमबम का शव पानी के नीचे से लोगों ने निकाला। बमबम का शव बाहर निकलते ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.